Monday, September 5, 2011

पत्थर फेंकने वालों पर हो कार्रवाई


बिश्नाह। एसपी हेडक्वार्टर शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को गांव पृथ्वीपुर में पुलिस पब्लिक मीटिंग में क्षेत्र की समस्याओं को सुना। सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि पिछले दस दिन से गांव के कई घरों में पत्थर फेंके जाते हैं। इसे कौन फेंकता है पता नहीं चला। उन्होंने गांव में पुलिस गश्त की अपील की। वहीं क्षेत्र में नशीले कैप्सूलों की खरीद फरोख्त भी हो रही है उसे रोका जाए। एसपी ने कहा कि पुलिस पत्थर फेंकने वालों का पता लगाने के लिए गश्त करेगी व नशीले पदार्थो का धंधा करने वालों पर हम शिकंजा कस रहे हैं पर अगर आप पुलिस का साथ दें। इस मौके पर एसएचओ सतीश कुमार, नायब सरपंच नत्था राम, पवन देव, हरि सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

(दैनिक जागरण, 05 सितम्बर 2011)

No comments:

Post a Comment