Wednesday, January 25, 2012

जम्मू वासियों को ‘जजिया’ नहीं थोपे सरकार : डिंपल


जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त एससी साहनी से मुलाकात कर उन्हें लोगों की दिक्कतों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार व निगम दुकानदारों और लोगों पर टैक्स के रूप में जजियादेने का दबाव न बनाए। इस निर्णय को फौरन वापस लिया जाए।
डिंपल ने व्यापारियों व दुकानदारों का पक्ष रखते हुए सरकार और निगम के रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने साहनी से कहा कि शहर में घटिया व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। देसी घी और सिनथेटिक दूध धड़ल्ले से बिक रहे हैं। उन्होंने नगर निगम में तबादलों पर जोर देते हुए शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण और गली-नालियों की बदतर हालत की तरफ भी उनका ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकतर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण और अतिक्रमण जोरों से शहर में जारी है और आम लोग पिस रहे हैं।

No comments:

Post a Comment