Wednesday, April 4, 2012

भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने भारत की एकता और अंखडता के महत्वपूर्ण मुद्दे कश्मीर पर विगत दिनों एक कार्यक्रम डी.यू. आर्टस फैक्लटी, टैगोर हॉल में किया गया।
सभागार को अभाविप के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोध्ति किया। कार्यक्रम के मुख्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख श्री अरूण कुमार थे। कार्यक्रम में अभाविप की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, प्रदेश मंत्री रोहित चहल ने समारोह को सम्बोधित किया।
श्री अरूण कुमार ने बताया कि कश्मीर पर काफी खतरा है। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान कश्मीर पर नजरें गड़ाएं हुए हैं। उन्होंने कश्मीर में हिन्दू आबादी को बसाये जाने पर बल दिया।
अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन गर्ग ने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया और कहा कि परिषद चाहती है कि देश में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर दोहरे मापदंड को खत्म कर मुस्लिम तुष्टीकरण को बंद किया जाए जिससे कि देश के पुनर्निमाण को सही दिशा मिले।
प्रदेश सह मंत्री सचिन सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वो कश्मीर पर किसी गलत तरह की राजनीति करेगा तो वा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस दौरान अभाविप के प्रदेश सह मंत्री धर्मेन्द्र, डूसू सह सचिव दीपक बंसल, छात्रा नेता राजेन्द्र, दीपक मौर्या, नुमान खान विकास, अदित्य, अंकित सहित कई लोग उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment