Monday, October 10, 2011

अफास्पा हटाने को देशभर में होगी रैली


श्रीनगर : अफासपा व अन्य काले कानूनों के चलते राज्य तबाही के मुहाने पर पहुंच गया है। यह कानून लोकतंत्र पर धब्बा है। लिहाजा, इनको हटाने के लिए हमने अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत 16 अक्टूबर को एक रैली निकाली जाएगी, जो 27 को इंफाल में संपन्न हो जाएगी। यह एलान सेव शर्मीला सोलिडेरिटी कंपेन नामक गैर सरकारी संगठन के अध्यक्ष फैसल अहमद खान ने शनिवार को संवाददाताओं से किया। उन्होंने कहा कि रैली में सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, संदीप पांडे व अन्य शामिल होंगे। रैली 16 अक्टूबर दिन के 3 बजे हजरतबल से शुरू होगी और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,कोलकाता व असम से होते हुए 27 को इंफाल पहुंचेगी। इसके साथ-साथ हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे।

(09 अक्तूबर 2011, दैनिक जागरण)

No comments:

Post a Comment