Monday, October 10, 2011

पथ संचलन करके संघ ने दिखाई अपनी ताकत


जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों की पूजा की। बाद में गणवेश में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज लेकर गांधीनगर क्षेत्र में पथ संचलन कर अपनी एकता शक्ति व अनुशासन का प्रदर्शन किया। सफेद कमीज, खाकी निकर व काली टोपी पहने स्वयंसेवक कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। मेहर चंद पार्क गांधी नगर से शुरू हुआ पथ संचालन विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन मेहर चंद पार्क में आकर संपन्न हुआ। पूर्व प्रदेश संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 1953 से पूर्व की स्थिति प्रदेश में किसी भी हाल में स्वीकार नही की जाएगी। सुचेत सिंह ने जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए प्रदेश से धारा 370 तुरंत खत्म करने की मांग की। वहीं सांबा खंड इकाई ने आराजी मुहल्ले में भारती विद्या मंदिर स्कूल में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजा की। कार्यक्रम आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश पप्पा के नेतृत्व में हुआ। जिला कार्यवाह सुभाष परगाल उपस्थित थे। जिला प्रचारक बलवीर जी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, नरसिंह दयाल, दर्शन, कश्मीरा सिंह, संजीव, शिवलाल, पवन, विरेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं बिश्नाह में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजा व पद यात्रा कर मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बिश्न दास ने की। इसमें मुख्य वक्ता अवतार कृष्ण थे।
(10 अक्तूबर 2011, दैनिक जागरण)

No comments:

Post a Comment