Monday, January 3, 2011

सैन्यकर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत


श्रीनगर : राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी से सटे रंगरेठ इलाके में एक सैन्यकर्मी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में वाहन चालक के रूप में तैनात 34 वर्षीय जोगिंदर सिंह पुत्र जौहर सिंह निवासी सहूरा जिला आगरा, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

शनिवार सुबह वह कैंप में बेहोशी की हालत में पाया गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

(Courtesy : www.jagran.com)

No comments:

Post a Comment