Showing posts with label कांग्रेसी मंत्री पर कार्रवाई होगी : उमर. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेसी मंत्री पर कार्रवाई होगी : उमर. Show all posts

Thursday, December 9, 2010

कांग्रेसी मंत्री पर कार्रवाई होगी : उमर


जम्मू। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शामलाल शर्मा के कश्मीर की आजादी संबंधी बयान की जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। जम्मू के एक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान अब्दुल्ला ने संवाददाताओं को बताया कि शर्मा के बयान पर पूरी तरह गौर किया गया है पर कार्रवाई पूरी जांच के बाद ही की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के एजेंडे के ठीक विपरीत हाल में आजाद कश्मीर, जम्मू को अलग राज्य का दर्जा और लद्दाख को केन्द्र शासित क्षेत्र का दर्जा देने की बात की थी। 
  
(Courtesy : www.patrika.com, 08/12/2010)