Showing posts with label सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर. Show all posts
Showing posts with label सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर. Show all posts

Friday, December 10, 2010

सेना ने लगाया चिकित्सा शिविर


पुंछ। रोमियो फोर्स की 27 आरआर द्वारा मंडी तहसील के गांव फतेहपुर में वीरवार को एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तीन सौ के करीब लोगों का उपचार किया गया व उनमें मुफ्त में दवाईयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर सेना के जवानों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा के लिए दर दर भटकना पड़ता था। जिससे देखते हुए स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया।

(Courtest : www.jagran.com, 9 Dec. 2010)